फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   aadhar card issue

नगर निगम में बेटे का आधार कार्ड बनवाने आए युवक को दबंगों ने पीटा

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
aadhar card issue
फरीदाबाद नगर निगम में अपने बेटे का आधार कार्ड बनवाने आए राजू व उनकी सास अपने साथ हुई मारपीट की जान? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में बेटे का आधार कार्ड बनवाने आए युवक को केंद्र में तैनात एक कर्मचारी के साथियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे उसका दांत टूट गया। इसके बाद आधार केंद्र पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया और एक हमलावर को पकड़ लिया। नगर निगम पहुंची तीन नंबर चौकी पुलिस पीड़ित युवक और आधार केंद्र में तैनात कर्मचारी को अपने साथ ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह 10 बजे दोबारा बुलाया है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि वह अपने दो साल के बेटे आयांश का आधार कार्ड बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय आया था। सुबह 10 बजे आया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उससे कहा कि आज छुट्टी है काम नहीं होगा। इस पर वह वहां से बीके सिविल अस्पताल चला गया। दोपहर 12 बजे जब वह वापस जाने लगा तो दोबारा निगम मुख्यालय में चला गया। उसने देखा कि वहां आधार कार्ड बन रहे हैं। इस पर उसने वहां बैठे कर्मचारी सुमित से बेटे का आधार कार्ड बनाने के लिए कहा तो उसने कहा कि टोकन लेकर आओ। बाद में पता चला कि वहां टोकन से काम नहीं होता, इस पर उसने कर्मचारी से दोबारा बात की तो वह भड़क गया।
विज्ञापन

घसीटते हुए पार्क में ले गए
उसने अपने एक-दो साथियों को बुला लिया, जिन्होंने आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। उसमें से एक युवक ने उसके जबड़े में घूसा मारा, जिससे उसका दांत टूट गया। दोनों उसे घसीटते हुए केंद्र से बाहर पार्क में ले गए और बुरी तरह पीटा। मौजूद लोगों ने राजू को पीट रहे एक युवक को पकड़ लिया, जोकि अपना नाम लोकेश बता रहा था। लोग उसे पकड़ कर निगमायुक्त के कार्यालय में ले जाने लगे। मगर वह उनके हाथ पैर पकड़कर वहां से निकल गया। इस दौरान राजू ने भी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया था, जिस पर तीन नंबर चौकी से पुलिस वहां पहुंची और कर्मचारी सुमित व पीड़ित को अपने साथ ले गई। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर ने बताया कि सुमित का एक साथी तो चौकी आ गया था, मगर दूसरा फरार है। उन्हें सुबह 10 बजे बुलाया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed