फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man fell from the second floor while welding and died during treatment.

Faridabad News: वेल्डिंग करते समय दूसरी मंजिल से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from the second floor while welding and died during treatment.
एक रिजॉर्ट में वेल्डिंग का काम करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीकरी पुलिस चौकी के पास स्थित एक रिजॉर्ट में वेल्डिंग का काम करते समय दूसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


मृतक की पहचान 38 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव नवीपुर का रहने वाला था। वह सीकरी में परिवार के साथ रहकर वेल्डिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लोकेश सीकरी पुलिस चौकी के पास स्थित मिलन रिजॉर्ट में सेकेंड फ्लोर पर वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे और पत्नी फिलहाल गांव में रहते हैं। जांच अधिकारी रणधीर ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed