फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A young man committed suicide by consuming poisonous substance

Faridabad News: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान

Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by consuming poisonous substance
डबुआ थाना इलाके की डबुआ कॉलोनी में हुआ हादसा
विज्ञापन

23 साल का शोएब जैदी पिता की कपड़े की दुकान संभालता था

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में रहने वाले 23 साल के शोएब जैदी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के भाई व दो बहनों का कहना है कि सोमवार को ही घर पर शोएब का पार्सल आया था।
इसी पार्सल में आया पदार्थ उसने पानी के साथ पीया था और कुछ देर बाद ही उसे तड़पती हालत में अस्पताल ले जाया गया तो बाद में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से भी आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया गया है। मामले में स्यूसाइड नोट भी नहीं मिला है। टीम जांच कर रही है। डबुआ थाना इलाके की डबुआ कॉलोनी की त्यागी मार्केट में ये वारदात सोमवार रात को हुई। शखावत अली अपने दो बेटो, दो बेटियों व पत्नी के साथ कॉलोनी में रहकर कपड़े की दुकान चलाते हैं। 23 साल का शोएब जैदी ही इस दुकान पर बैठता था। सोमवार को शोएब के माता-पिता अपनी बेटी के रिश्त के लिए यूपी के बिजौर गए हुए थे। शाम को दुकान बंद कर शोएब घर पहुंचा। उसने बहन से वो पार्सल मांगा जो दिन में शोएब के नाम से घर पर आया था। पैकेट खोलकर उसमें रखा पदार्थ शोएब ने पानी के साथ लिया और ऊपर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद शोएब का छोटा भाई जब उसके कमरे में गया तो उसे तड़पती हालत में पाकर तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से युवक को रेफर कर दिया गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार के पड़ोस में रहने वाले शादिक व अन्य ने बताया कि मृतक शोएब दुकान संभालने के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी कर रहा था। शोएब की शादी तय हो गई थी। लड़की पक्ष की ओर से कोई बात हो गई थी जिससे वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed