फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A woman died in a gas cylinder blast in Jawahar Colony

गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस: हादसे में महिला की मौत, दो महिलाएं व एक बच्चा भी आए चपटे में; चुल्हे पर चढ़ा था दूध

Tue, 21 Oct 2025 04:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 04:44 PM IST
सार

अनीता अपने कमरे में रसोई गैस पर दूध गर्म कर रही थी। कमरे में उसका ढाई साल का बच्चा दुर्वांक, अन्य किरायेदार महिला पारूल व नेहा भी साथ बैठी थी। तीनों महिलाएं बैठकर आपस में बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर फट गया और इनके कमरे की छत धराशायी हो गई।

विज्ञापन
A woman died in a gas cylinder blast in Jawahar Colony
ब्लास्ट के बाद फटा पड़ा सिलेंडर। - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जवाहर कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत धराशायी होने के हादसे में घायल महिला नेहा (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 13 अक्तूबर की रात हुए हादसे के बाद से नेहा का दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अन्य घायल दो महिलाओं व बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन

हादसे के वक्त गैस पर गर्म हो रहा था दूध
जवाहर कॉलोनी इलाके में मकान नंबर 1761 में ये हादसा 13 अक्तूबर की रात को हुआ था। ये मकान राजीव कुमार का है। राजीव मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहते हैं जबकि पहली मंजिल पर कई किरायेदार रहते हैं। किराये पर रहने वाले पुरुष रोज की तरह 13 अक्तूबर को भी अपने काम पर गए हुए थे। उनकी पत्नी व बच्चे घर पर ही थे। यहां रहने वाली अनीता अपने कमरे में रसोई गैस पर दूध गर्म कर रही थी। कमरे में उसका ढाई साल का बच्चा दुर्वांक, अन्य किरायेदार महिला पारूल व नेहा भी साथ बैठी थी। तीनों महिलाएं बैठकर आपस में बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर फट गया और इनके कमरे की छत धराशायी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिलाएं व एक बच्चा आया था चपेट में
आस-पास के लोग मौके पर आए और बचाव कार्य शुरू कर पड़ोसियों ने घायल तीनों महिलाओं व बच्चे को तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां से नेहा को दिल्ली सफदरजंग रेफर किया गया। अब इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed