फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A two-year-old girl died after falling into a pot of hot vegetables

मातम में बदली भंडारे की खुशियां: गर्म सब्जी के पतीले में गिरी दो मासूम, जिया की मौत; परी की हालत गंभीर

Sun, 18 Aug 2024 07:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Aug 2024 07:02 PM IST
सार

हलवाई ने भंडारे की सब्जी को बनाकर ठंडा करने के लिए गैस पर से उतार कर रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक से परी का बैलेंस बिगड़ गया और वह जिया के ऊपर गिर गई। जिया जाकर गर्म सब्जी के पतीले में गिरी और उसके पीछे परी भी गिर गई। 

विज्ञापन
A two-year-old girl died after falling into a pot of hot vegetables
गर्म सब्जी के पतीले में गिरी दो साल की बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ गांव डींग में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो साल की बच्ची की भंडारे के गर्म पतीले में गिरने से मौत हो गई। वहीं, छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों भंडारे का खाना बना रहे हलवाई के पास खेल रही थीं। तभी अचानक पैर फिसलने से दोनों सब्जी के पतीले में गिर गईं। घायल बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद प्रसाद को गांव के जोहड़ में डाल दिया गया।

विज्ञापन

गांव डींग के मंदिर पर भागवत कथा चल रही थी। रविवार को कथा का समापन भंडारे के साथ होना था। गांव के लोग हवन में बैठे हुए थे। तभी रविवार की सुबह हलवाई भंडारे का प्रसाद बनाने में व्यस्त थे। उस दौरान गांव के दया किशन की बेटी परी (6) और छोटे लाल की बेटी जिया (2) हलवाई के पास खेल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई ने भंडारे की सब्जी को बनाकर ठंडा करने के लिए गैस पर से उतार कर रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक से परी का बैलेंस बिगड़ गया और वह जिया के ऊपर गिर गई। जिया जाकर गर्म सब्जी के पतीले में गिरी और उसके पीछे परी भी गिर गई। 

विज्ञापन

हलवाई ने दोनों बच्चों को बचाने के लिए गर्म सब्जी के अंदर हाथ डालकर निकालने की कोशिश की तो उनके हाथ भी जल गए। दोनों बच्चियों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां दो साल की जिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परी को दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सदर प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed