फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A truck loaded with plastic scrap overturned when the driver dozed off

Faridabad News: ड्राइवर को झपकी आने पर प्लास्टिक के स्क्रैप से भरा ट्रक पलटा

Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with plastic scrap overturned when the driver dozed off
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक हाईवे के बीच लगी ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरी ओर जा पलटा। ट्रक प्लास्टिक के स्क्रैप से भरा हुआ था। ट्रक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से हादसा हुआ। घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं हैं।

बताया जा रहा है चालक ट्रक को लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर लगी ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरी ओर बल्लभगढ़ की दिशा में जाने वाली लेन में जा पलटा। घटना के दौरान ट्रक में केवल ड्राइवर मौजूद था। आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कर हाईवे से हटाया गया। हाईवे की टूटी ग्रिल और अन्य टूटे डिवाइडर के सीमेंट के पत्थरों को भी तुरंत साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिस कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि किसी भी अन्य तकनीकी खराबी या लापरवाही का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed