{"_id":"673785d5eaf3caf4fa048ef7","slug":"a-smuggler-arrested-with-heroin-worth-seven-crores-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-33577-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करों से बड़ी खेप लेकर छोटी-छाेटी पुड़ियों में युवाओं को बेचता था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने आशियाना क्षेत्र से हेरोइन तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 10 ग्राम हेरोइन मिली है।पुलिस का दावा है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये है। सेक्टर-58 थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शाकिब मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश का निवासी है। शहर में कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-56 में रहता है। शाकिब ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उसे एक व्यक्ति हेरोइन देकर जाता है जिसको वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर में ग्राहकों को बेचता है। वह एक साल से नशा तस्करी का काम कर रहा है। अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
-- -
पहले भी पकड़ी जा चुकी है खेप
10 अक्तूबर 2020 को पुलिस ने ब्राउन शुगर, हेरोइन आदि ड्रग्स की एक आरोपी से 1600 पुड़िया बरामद की थीं। इसके अलावा इसी वर्ष मई में क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिल्ली से तस्करी कर फरीदाबाद में ड्रग्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
-- -
बच्चों से बिकवाते थे ड्रग्स
क्राइम ब्रांच ने 20 मई 2024 को तस्कर अरुण कुमार को सरिता विहार दिल्ली से स्मैक और हेरोइन तस्करी में पकड़ा था। उसके साथ गिरोह के दिव्यांशु, शिवम और सोहेल भी तस्करी में संलिप्त थे। यह सभी फरीदाबाद में बच्चों से ड्रग्स बिकवाते थे।