शिक्षक बना शैतान: कक्षा दो की छात्रा से की शर्मनाक करतूत, बच्ची ने बताया- मैं लंच के वक्त खाना खा रही थी तभी..
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन उनको इस मामले में सूचना मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बल्लभगढ़ थाना सदर क्षेत्र के गांव में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने परिवार वालों को बताया कि शिक्षक ने उसके साथ लंच टाइम में छेड़छाड़ की है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में करीब दो साल से पढ़ाई कर रही है। वह छह साल की है और दूसरी कक्षा की छात्रा है। 20 जनवरी को उनकी बच्ची हर रोज की तरह स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गई थी। जब वह लंच ब्रेक में खाना खा रही थी, तभी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
स्कूल के बाद जब वह घर वापस आए, तो उसने इस घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। जिस पर उन्होंने गांव के कुछ वरिष्ठ लोगों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन उनको इस मामले में सूचना मिल गई है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।