{"_id":"5e2490238ebc3e7081424651","slug":"a-four-year-old-girl-fell-from-the-roof-faridabad-news-noi486773066","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची छत से गिरी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची छत से गिरी, गंभीर
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेलते समय चार वर्षीय बच्ची घर की छत से बाहर गिर गई। इससे उसके सिर में काफी चोट आई है। कान से भी खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा है। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को बीके अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
भड़ाना चौक निवासी आरती ने बताया कि रविवार सुबह उसकी बेटी पूजा अन्य छोटे बच्चों के साथ घर में खेल रही थी। आरती रोजमर्रा के अपने घरेलू काम में लग गई। इस बीच पूजा बच्चों के साथ छत पर चली गई और खेलने लगी। छत पर रेलिंग नहीं लगी है। इस दौरान वहां परिवार का कोई सदस्य भी नहीं था। इसी बीच अचानक जोर से गिरने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो पूजा जमीन पर गिरी पड़ी थी। वह बेहोश थी और सिर से खून बह रहा था।
आरती ने आननफानन में घर के अन्य लोगों को आवाज लगाई। परिजनों के साथ वह बेटी को लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंची। वहां डॉ. मनीष ने बच्ची का प्राथमिक इलाज करने के बाद एमआरआई कराई। इस बीच बच्ची के दाएं कान से लगातार खून बहता रहा। डॉक्टर ने तुरंत उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।