{"_id":"65204ed81ec107b7fa00a9a7","slug":"a-child-burn-to-get-closed-to-ht-line-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-14800-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छत से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छत से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बच्चा झुलसा
विज्ञापन
- झटके के साथ गिरने के कारण पैर में भी आया फैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थानाक्षेत्र के तिलपत इलाके में घर छत से गुजर रही बिजली की 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 11 साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया। झटके के साथ गिरने के कारण उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ जिला निवासी बच्चे की मां हंसा ने बताया वह काफी समय से परिवार के साथ तिलपत में किराए पर रहते हैं, उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटा 11 साल का मोनू और 6 साल की बेटी अन्नू है। पति श्यामलाल सऊदी अरब में टैक्सी चलाते हैं। पति करीब दो साल से भारत नहीं आए हैं। महिला ने बताया बेटा मोनू कक्षा दो का छात्र है। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर की तीसरी मंजिल पर खेलने के लिए चला गया। छत के ऊपर से बिजली की हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। मोनू बिजली की लाइन के चपेट में आ गया। जोरदार धमाके के साथ छत पर धुआं उठने लगा। धमाके की आवाज सुनकर महिला छत पर गई तो देखा बेटा मोनू बुरी तरह से झुलस चुका था। तेज करंट के कारण मोनू के कपड़े तक जल गए थे। आसपास के लोग मोनू को लेकर बीके अस्पताल आए जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए। उसके पैर में फ्रैक्चर है, हालत गंभीर बनी हुई है।