फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   99 percent recovery rate after 103 days

103 दिन बाद रिकवरी दर 99 फीसदी

Mon, 14 Jun 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
99 percent recovery rate after 103 days
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में लगातार स्थिति सुधर रही है। वहीं रिकवरी दर 103 दिन बाद लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फरवरी माह में जिले की रिकवरी दर काफी बेहतर थी। इस दौरान कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार नए मरीजों की संख्या से ज्यादा आ रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ी। अप्रैल व मई महीने के दौरान स्थिति बिगड़ी तो समस्याएं उजागर हुई। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या बेहद सीमित रही। इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों की रिकवरी दर घटकर केवल 81 प्रतिशत रह गई। अब दोबारा स्थिति सामान्य होने लगी है। नए मामले कम हुए तो स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक हो गई। इससे रिकवरी रेट में फिर से सुधार होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब कोरोना का रिकवरी रेट फिर से 99 प्रतिशत हो गया है। 103 दिन बाद जिले में रिकवरी रेट इतना अधिक हुआ है। वहीं, इससे पहले दो मार्च को रिकवरी रेट 99 प्रतिशत था।
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। फिलहाल मामलों में सुधार देखने को मिल रहा है। लोग सतर्क रहे तो तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है, बशर्ते सतर्कता बरकरार रहे। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed