फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   प्रणव शुक्ला को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीलकंठ पुरस्कार

प्रणव शुक्ला को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीलकंठ पुरस्कार

Wed, 28 Nov 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
प्रणव शुक्ला को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीलकंठ पुरस्कार
प्रणव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद। युवा अवस्था में अपने सामाजिक कार्यों से शहर में अलग पहचान बनाने वाले अनादि सेवा प्रकल्प के अध्यक्ष प्रणव शुक्ला को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मालवंकर हॉल में नीलकंठ पुरस्कार से नवाजा गया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य डा. संजय पासवान ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, गुडगांवा मंडलायुक्त डी सुरेश, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गज उपस्थित थे।
विज्ञापन


समारोह में प्रख्यात गायक हंस राज हंस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन कबीर के लोग संस्था और इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था। पुरस्कार मिलने पर शहर के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बीके पांडेय, मनोज चौधरी, शिशिर सिन्हा, सर्वेश आनंद पांडेय, धनंजय कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed