{"_id":"5b645e854f1c1b9d3e8b4e51","slug":"91533304453-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 मलेरिया मरीजों ने इलाज पूरा किया कि नहीं, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 मलेरिया मरीजों ने इलाज पूरा किया कि नहीं, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मलेरिया मरीजों के इलाज की जांच करेगा स्वास्थ्य विभाग
फरीदाबाद। मलेरिया पॉजिटिव 70 मरीजों के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों से संपर्क करेंगे। मरीजों की जांच के लिए शुक्रवार को मलेरिया विभाग में मीटिंग की गई। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिला डेंगू-मलेरिया विभाग अधिकारी डा. राम भगत ने बताया कि अब तक मलेरिया पॉजिटिव मिले मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही हर दिन 20 प्रतिशत बुखार पीड़ितों के सैंपल स्लाइड बनाकर मलेरिया की संभावनाएं जांची जाएंगी। डा. रामभगत ने बताया कि मलेरिया पीड़ित व्यक्ति यदि 14 दिन का तय दवा कोर्स पूरा कर लेता है तो हमेशा के लिए बीमारी से निजात मिल सकती है। टीबी के रोगियों की तरह मलेरिया मरीज भी बीच में ही दवा कोर्स छोड़ देता है तो वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाता। ऐसे में बुखार पीड़ित होने पर ही मरीज में दोबारा मलेरिया होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
मलेरिया विभाग प्रभारी ने बताया कि हर दिन 150 घरों में लार्वा जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। इससे करीब हर दिन लापरवाह लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।