फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   9 candidates including Krishnapal Gurjar filed nomination

Faridabad News: अंतिम दिन कृष्णपाल गुर्जर समेत 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 06 May 2024 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
9 candidates including Krishnapal Gurjar filed nomination
- आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि, 4 कवरिंग प्रत्याशी समेत कुल 32 हैं मैदान में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर समेत नौ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुरू के पांच दिनों में 23 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। अब तक कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। मंगलवार को नाम वापसी का दिन है। देखते हैं कितने उम्मीदवार नाम वापसी करेंगे।

फरीदाबाद लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। हालांकि, मैदान में कुल कितने प्रत्याशी लड़ेंगे यह मंगलवार को ही पता चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दो दिन नामांकन नहीं हुए। तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए। सोमवार को अंतिम दिन तक 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। दूसरी तरफ, 4 कवरिंग प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से कुल नामांकन की संख्या 32 होती है।
विज्ञापन

अंतिम दिन भाजपा के कृष्णपाल ने भाजपा नेताओं के साथ नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा अन्य नेताओं ने उनका पर्चा भरवाया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अतुल, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की बृजबाला, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के शिव नारायण, जन शक्ति दल के स्वतंत्र सिंह, निर्दलीय नीरज, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के रणधीर सिंह, लोकतांत्रिक जन शक्ति पार्टी के शकीला हुसैन और आरक्षण विरोधी पार्टी के सुमित कुमार ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर हवन किया और बाबा सूरदास मंदिर में लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने नामांकन के पूर्व अपने घर पर हवन कर तिलपत स्थित बाबा सूरदास मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ सोमवार को भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव, कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जगदीश नायर, नयनपाल रावत, लोकसभा संयोजक अजय गौड़, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना एवं रामरत्न, पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद अजय बैसला आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed