{"_id":"5c02942dbdec2241a43f8c1e","slug":"81543672877-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीजे स्कूल की टीम ने 112 रन से जीता मैच, गुरतेज सिद्धू को चुना गया मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
एपीजे स्कूल की टीम ने 112 रन से जीता मैच, गुरतेज सिद्धू को चुना गया मैन ऑफ द मैच
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 79 स्थित एमराल्ड क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए दूसरे पांच दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में एमडी स्कूल की टीम ने एपीजे स्कूल की टीम को 112 रन से हरा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए गुरतेज सिद्धू को मैन ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन
एमराल्ड क्रिकेट अकादमी के कोच संजीव गौड़ ने बताया कि एमडी स्कूल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाएं। तुशार भाटी ने 35 गेदों में एक छक्का और 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाएं, जय ने 42, सिद्घू गुरतेज ने 29 रनों की पारी खेली। एपीजे स्कूल की वेदांत ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए, सचिन और अमन कौशिक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
एपीजे स्कूल की टीम 17.5 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज वेदांत, चारुस ने 15-15 बनाएं और अमन ने आठ रन का योगदान दिया। एमडी स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरतेज सिद्घू ने तीन ओवर में दो रन देकर 4 विकेट चटकाए, ठाकुर ने 2 और दक्षित ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन