{"_id":"5b66f9114f1c1b572f8b85b8","slug":"81533475089-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी
Updated Sun, 05 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी
- पर्यटन अधिकारी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी गायब
- आरोप, सूचना देने के बाद भी एक घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर में सेंध लगा चोर लाखों रुपये के जेवर व नकदी उड़ा ले गए। अधिकारी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी नहीं मिल रही है। उस पर पुलिस की लापरवाही कि सूचना देने के एक घंटे तक भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है।
स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-31 निवासी अजय यादव हरियाणा पर्यटन विभाग में कार्यरत हैं और इस समय सूरजकुंड में तैनात हैं। अजय यादव ने बताया कि रविवार दोपहर को करीब 12 बजे वह सेक्टर-23 अपने बेटे की मंगेतर के घर मिलने गए थे। वहां से शाम को करीब साढ़े चार बजे लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। किसी अनहोनी की आशंका से वे घर के अंदर आए तो देखा कि अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं और सारा सामान फैला हुआ है। उन्होंने अपने आसपड़ोस के लोगों को बुलाया। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद अजय बैंसला भी मौके पर पहुंच गए।
अजय यादव के अनुसार चोर घर से जेवर, घर में रखी नकदी समेट कर ले गए हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। वे भी नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं चोर उसे भी चुरा कर न ले गए हों। यादव का आरोप है कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में शाम 5 बजे फोन कर घटना की सूचना दे दी थी। मगर एक घंटा बीतने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी उनके घर झांकने तक नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है। इस वजह से उन्होंने अभी तक अपने घर में फैले सामान तक को हाथ नहीं लगाया है कि कहीं पुलिस वाले कुछ बोले न। पुलिस के आने के बाद ही वे सामान चेक करेंगे। पार्षद अजय बैंसला का कहना है कि पिछले कुछ समय से सेक्टर में आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं। चोरी, झपटमारी सहित अन्य मामले हो रहे हैं, मगर पुलिस इनकी रोकथाम के लिए गंभीर नहीं दिख रही है।