फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   800 illegal houses demolished amid protests in Khori

खोरी में विरोध के बीच 800 अवैध मकान ध्वस्त किए

Sun, 18 Jul 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
800 illegal houses demolished amid protests in Khori
फरीदाबाद। अरावली को पहाड़ियों को काटकर अवैध तौर से बसाए गए खोरी गांव में एक दिन की राहत के बाद रविवार को लोगों के विरोध के बीच नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने करीब 800 मकान ढहाए। प्रशासन इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगा।
विज्ञापन

करीब नौ घंटे चली कार्रवाई के दौरान एक प्राइवेट स्कूल सहित कई दो-दो मंजिल मकान तोड़ दिए गए। कार्रवाई दिल्ली लाल कुंआ स्थित तीन नंबर चुंगी तक की गई। सुप्रीम कोर्ट ने छह हफ्ते पहले सात जून को आदेश जारी कर नगर निगम और हरियाणा सरकार को खोरी गांव में तोड़फोड़ करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट का आदेश है कि जंगल की जमीन को फिर से जंगल में तब्दील किया जाए। इसके साथ ही बेघर होने वाले घरों के लिए पुनर्वास योजना लाई जाए। कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा पिछले पांच दिन से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2500 से अधिक मकान ढहाए जा चुके हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि खोरी में तोड़फोड़ की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करने के बाद भी जारी रहेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि वे अपने मकानों को खुद खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed