फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   80% of Greenfield Expressway work complete; land mutation still stalled.

Faridabad News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का 80% काम पूरा, जमीन की म्यूटेशन अब भी अटकी

Wed, 07 Oct 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
80% of Greenfield Expressway work complete; land mutation still stalled.
खरीद-फरोख्त, पैमाइश और हिस्सा तकसीम कराने जैसे कार्य नहीं हो रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। सेक्टर-65 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का मोहना में करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मोहना और जेवर के बीच वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद मोहना में एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत जमीन की म्यूटेशन अब तक नहीं हो सकी है। इसके कारण ग्रामीणों की जमीनों की खरीद-फरोख्त, पैमाइश और हिस्सा तकसीम कराने जैसे कार्य अटके हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि म्यूटेशन नहीं होने के कारण उन्हें लगातार तहसील और डीआरओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीण हरकेश ने बताया कि उनकी जमीन का कुछ हिस्सा ग्रीन एक्सप्रेसवे में अधिग्रहीत हुआ था। अब वह बचे हुए हिस्से की पैमाइश कराने के साथ भाइयों के बीच जमीन का हिस्सा तकसीम कराना चाहते हैं, लेकिन म्यूटेशन नहीं होने के कारण पिछले करीब दो वर्षों से काम अटका हुआ है। अधिकारियों की ओर से सिर्फ जल्द समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआरओ सुनील ने बताया कि मोहना में दूसरे अवार्ड के तहत अधिग्रहीत जमीन की म्यूटेशन अभी दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में पटवारी को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही म्यूटेशन का कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed