{"_id":"5ca370b3bdec221469616c85","slug":"71554215091-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगेस नेत्री दिल्ली से लौटकर देंगी नोटिस का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगेस नेत्री दिल्ली से लौटकर देंगी नोटिस का जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग-बैनर लगाने पर कांग्रेेस नेत्री को नोटिस
फरीदाबाद। चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित जगह के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाने पर बल्लभगढ़ की पूर्व विधायक शारदा राठौर को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर ने कहा है कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं। बुधवार को लौटकर नोटिस का जवाब देंगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद का कहना है कि कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा के दौरान शारदा राठौर ने सार्वजनिक स्थलों पर भी बैनर लगा दिए थे। जबकि पूर्व में ही प्रचार बैनर लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए जा चुके थे। बल्लभगढ़ में होर्डिंग आदि लगाने के लिए दशहरा मैदान तय किया गया है। रविवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आई थी। आरोप है कि कांग्रेस नेत्री ने परिवर्तन बस यात्रा के स्वागत में चंदावली बाईपास पुल से लेकर अनाज मंडी बल्लभगढ़ सभा स्थल तक बोर्ड और होर्डिंग बैनर लगवाए थे। इस पर सहायक निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक चंद ने कांग्रेस नेत्री को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। शारदा राठौर का कहना है कि उन्हें नोटिस मिल गया है। अभी वह दिल्ली में हैं लौट कर इसका जवाब देंगी। ब्यूरो