{"_id":"5b645e8d4f1c1b9e3e8b4f8d","slug":"71533304461-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता जागरुकता के लिए बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता जागरुकता के लिए बैठक
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपने आसपास सफाई रखना हमारा कर्तव्य है
फरीदाबाद। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव प्रहलादपुर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी युवाओं ने अपने गांव के साथ अन्य गांवों में भी सफाई अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया। मोदी मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस अभियान की शुरुआत हुई थी। इसका लक्ष्य है गांव में सफाई और सुरक्षित, पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध हो। ऐसे में अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य बनता है। प्रत्येक व्यक्ति जैसे अपने घर को साफ रखता है, उसी प्रकार से सड़क, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। बैठक में अनिल भाटी, अनु वशिष्ठ, बीरपाल, किशन सिंह, अजीत सिंह, अंजेश भाटी, प्रदीप भाटी, राजू और रामबीर भाटी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो