{"_id":"683df377abb4e7ecc403bb90","slug":"70-houses-were-demolished-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44448-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 70 मकानों को तोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 70 मकानों को तोड़ा गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के नीचे नाले की जमीन पर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिसमें सोमवार को 70 मकानों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। नाले पर अवैध निर्माण की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। जिससे आसपास के सेक्टरों में जलभराव हो जाता था।
करीब एक सप्ताह पहले जिला उपायुक्त ने इसी जगह का निरीक्षण किया था। यह नाला सेक्टर-21ए से होकर बड़खल पुल के नीचे से निकलता है। नाले के ऊपर लोगों ने मकान बना रखे थे। जिसको देखते हुए नगर निगम को कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस वजह से नाले की सफाई नहीं हो पाती थी। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नाले का पानी बैक मारकर सेक्टर-21ए सहित अन्य कई काॅलोनियों में भर जाता था।
नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे नाले पर बने हुए 70 मकान तोड़ दिए गए हैं।