{"_id":"64bc11224cdecf3a6500f4e8","slug":"66-kv-sub-station-will-provide-relief-from-power-cuts-in-greenfield-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9732-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 66 केवी के सब स्टेशन से ग्रीनफील्ड में बिजली कटौती से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 66 केवी के सब स्टेशन से ग्रीनफील्ड में बिजली कटौती से मिलेगी राहत
Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
- बस स्टेशन बनाने के लिए टेंडर जारी, एक लाख लोग उठाएंगे फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड के लोगों के लिए राहत की खबर है। उन्हें जल्द बिजली कटौती से छुटकारा मिलेगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 66 केवी के बिजली सब स्टेशन बनाने की योजना है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 15 महीनों में बिजली घर तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे बन जाने से एक लाख लोगाें को राहत मिलेगी।
ग्रीनफील्ड और आसपास के हिस्सों में एक बड़ी आबादी रहती है, इन हिस्सों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक दिन में 5-10 घंटे के कट लग रहे है। बारिश के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है। फिलहाल ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सेक्टर-46 स्थित 220 केवी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की जा रही है। जिससे ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। ग्रीनफील्ड में सब स्टेशन बनने से ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं ग्रीनफील्ड और आसपास के एक लाख से ज्यादा लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
-- -
लंबे समय से थी मांग, अब दूर होगी समस्या
स्थानीय निवासी पवन और अंकुश त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर में बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान रहते हैं। बिजली सब स्टेशन बनने से कुछ हद तक समस्या दूर होगी। लंबे समय से बिजली घर बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, 14 अगस्त के बाद कंपनियों को ठेका दिया जाएगा। उम्मीद है कि सितंबर से काम शुरू किया जा सकता है। लगभग दो एकड़ में बनने वाले बिजली घर का खर्च ग्रीनफील्ड कॉलोनी को बसाने वाली कंपनी और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम वहन करेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
अधिकारी से बातचीत
लंबे समय से ग्रीनफील्ड में बिजली घर बनाने की मांग की जा रही थी, कागजी कार्रवाई के कारण काम रुका था। बस स्टेशन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जल्द काम शुरू होने की संभावना है।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम