{"_id":"60c7595b8ebc3ef43805f5e1","slug":"6525-people-got-vaccinated-at-38-centers-faridabad-news-noi587411388","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 केंद्रों पर 6525 लोगों ने कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 केंद्रों पर 6525 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण लगातार जारी है। सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 38 केंद्रों पर व्यवस्था की गई। इस दौरान बीके सिविल अस्पताल सहित कई इलाकों में टीकाकरण किया गया। 18 से ऊपर के सभी आयु वर्ग में 6525 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।
दोपहर तक लोग टीकाकरण के लिए आए और बिना परेशानी वैक्सीनेशन कराकर खुशी-खुशी घर लौटे। वहीं, सोमवार को पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच टाल दी गई। एक निजी अस्पताल के साथ पोस्ट कोविड जांच के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। जिसे खोरी गांव में तोड़फोड़ की मॉकड्रिल के कारण टाल दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक सोमवार को 6525 लोगों को टीकाकरण कराया। इसमें से 4847 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व 1678 ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने टीकाकरण कराया। सुबह के समय अस्पताल में लोगों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी, लेकिन दोपहर तक भीड़ कम ही रही। टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि सोमवार को 6525 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। 18 से 44 साल तक की उम्र के 5107 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 1415 लोगों ने टीके लगवाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को तीन स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की डोज दी गई।
वर्जन-
टीकाकरण के लिए लोगों को हर संभव सहूलियत दी जा रही है। जल्द ही कुछ चिन्हित जगहों पर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के प्रयास में जुटेंगे। खास बात है कि लोगों में भी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति उत्साह दिख रहा है।- डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, सीएमओ