{"_id":"5c3ccf17bdec227396043fca","slug":"61547489047-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने किया परेशान -धूप निकलने के बावजूद रही ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने किया परेशान -धूप निकलने के बावजूद रही ठिठुरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप निकली फिर भी ठिठुरन काबिज
फरीदाबाद। शीतलहर ने सुबह शाम दस्तक देना शुरू कर दिया है। सोमवार को खिली धूप निकली होने के बावजूद तेज हवाओं के कारण ठिठुरन रही। सुबह शाम ठंड बढ़ी तो दिन में छांव में ठंड महसूस हुई। सुबह शाम अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव किया तो दिन में धूप सेंक कर शरीर को गर्मी दी।
औद्योगिक नगरी में सोमवार की सुबह सर्द तेज हवाओं के साथ हुई। आसमान साफ होने के कारण सूरज भी चमकता हुआ निकला लेकिन सर्द हवाओं के कारण उसकी चमक में गर्मी नहीं रही। सुबह ठिठुरन का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ और सूरज की चमकती किरणें थोड़ी राहत लेकर आईं। दोपहर में चटख धूप होने के बावजूद छांव में ठंड महसूस की गई। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूरज डूबने के साथ ही तापमान गिरना शुरू हो गया, रात दस बजे तक पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका था।