{"_id":"5b0d5a844f1c1b8b6e8b53b2","slug":"61527601796-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मेधावियों ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मेधावियों ने किया जिला टॉप
Updated Tue, 29 May 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के चार मेधावियों ने सीबीएसई 10वीं में किया जिला टॉप
फरीदाबाद। सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणाम में शहर के चार मेधावियों ने जिला टॉप किया। इनमें दो बच्चे एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल के हैं, जबकि एक होली चाइल्ड स्कूल, सेक्टर-28 और दूसरा माडर्न डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के हैं। इन चारों में दो छात्र व दो छात्राएं हैं। हालांकि, इस बार पंचकूला रीजन की टॉप-़10 सूची में फरीदाबाद से एक भी मेधावी अपनी जगह नहीं बना पाया।
एमवीएन अरावली हिल्स की दो छात्राओं ने जिले में दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल का भी एक छात्र तीसरे स्थान पर रहा। चार-चार टॉपर होने के बावजूद पंचकुला रीजन के टॉप 20 छात्रों की सूची में फरीदाबाद का एक भी छात्र अपनी जगह नहीं बना पाया।
इस साल जिले के 92 स्कूलों के करीब 11 हजार विद्यार्थियों ने 36 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इनमें सभी स्कूलों का पास प्रतिशत शानदार रहा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से जिलावार पास प्रतिशत जारी नहीं किया गया है। सबसे बेहतरीन परिणाम एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल का रहा। एमवीएन अरावली हिल्स के छात्र सनरीत खन्ना व छात्रा लवलीन लोढ़ा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर 98.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉप कर गौरव बढ़ाया है। वहीं, एमवीएन अरावली हिल्स की अदिति शर्मा ने 493 अंक हासिल कर 98.6 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा तथा इसी स्कूल की ख्याति आहूजा और सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनंदन ने 492 अंक लेकर 98.4 प्रतिशत के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
एमवीएन अरावली हिल्स का रहा सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम
जिले में दो-दो टॉपर के साथ जिले में दूसरे और तीसरे नंबर के छात्र देने वाले एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। स्कूल की प्रिंसिपल नीता अरोड़ा ने बताया कि स्कूल के 349 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें 44 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ तथा 151 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से परीक्षा पास की है। इसी तरह सेक्टर-28 स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल से 157 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इनमें 19 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ तथा 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से परीक्षा पास की है। इस स्कूल का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत रहा है।