फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60 percent admission done 2end cutoff

दूसरी कट ऑफ में 60 फीसदी सीटों पर छात्रों ने लिए दाखिले

Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
60 percent admission done 2end cutoff
फरीदाबाद। स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले के लिए शनिवार को कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान कई छात्रों ने कॉलेज में पहुंच कर फीस जमाकर दाखिले लिए, तो कई ने ऑनलाइन फीस जमा कराई। कॉलेज प्राचार्यों के अनुसार अंतिम दिन करीब 60 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए हैं। देर शाम तक उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से फीस जमा कराने के लिए तारीख बढ़ाने संबंधी कोई आदेश नहीं आए। इससे तीसरी कटऑफ लिस्ट आने में देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी और निजी दस कॉलेज हैं। इन में स्नातक की करीब 10 हजार सीटें हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू की थी। इसके तहत दो सितंबर तक आवेदन लिए थे। विभाग ने 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी, लेकिन कुछ खामियों के कारण लिस्ट को रद्द कर दिया गया था और 13 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट दोबारा से जारी की गई और 20 सितंबर तक फीस जमा कर दाखिले हुए। इसके बाद 22 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। छात्रों को फीस जमाकर दाखिले के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-16ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में 2020 सीटों पर दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले हुए। अंतिम दिन कॉलेज में 2020 सीटों में 1250 सीटों पर छात्रों ने फीस जमा कर दाखिले लिए। इसी प्रकार तिगांव कॉलेज में 660 सीटों में से 60 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज में 640 सीटों में 60 फीसदी सीटों पर दाखिले लिए गए। जिले के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया शनिवार रात करीब 12 बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के आदेशानुसार, शनिवार देर शाम तक दाखिला प्रक्रिया जारी रही। पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में 2020 सीटें हैं। इनमें से 1250 सीटों पर दाखिले हुए। तिगांव कॉलेज में 660 सीटों में 50 फीसदी सीटों पर छात्रों ने दाखिला प्रक्रिया पूरी की। तीसरी मेरिट लिस्ट उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर जारी की जाएगी।
-डॉ. एमके गुप्ता, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed