{"_id":"5eb6e73e8ebc3e902828a1ee","slug":"6-new-case-of-corona-faridabad-news-noi5099126174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के छह नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के छह नए मामले
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के छह नए मामलों की स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पुष्टि की है। इसमें से पांच संक्रमितों के परिजन हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति दिल्ली के आजादपुर मंडी से संबंधित है। सभी को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 हो गई है। इसमें से 54 स्वस्थ हो चुके हैं। 38 उपचाराधीन हैं। दो की संक्रमण के कारण पहले ही मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि सेक्टर-28 में बीते दिनों 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली थी। उसके परिवार के चार अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं। यह चारों बुजुर्ग महिला के संबंध में पति, बेटा व बहू व 5 वर्षीय पोती हैं। सेक्टर-16 स्थित जांच केंद्र में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात व्यक्ति कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुका है। मृतक की एक अन्य महिला परिजन भी संक्रमित मिली है। मृतक महिला का संबंध में जीजा लगता है।
डॉ. भगत ने बताया कि वह सुरक्षाकर्मी मूलरूप से बिहार का निवासी थी। इस कारण ओल्ड फरीदाबाद के बाड़ मोहल्ले में अपनी साली के यहां रहकर ड्यूटी करने जाता था। एक ही परिवार में रहने के कारण महिला संक्रमित हुई है। एक अन्य मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है। यहां एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी से संबंधित था। स्वास्थ्य विभाग ने बीते दिनों ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार की थी जो आजादपुर मंडी से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए थे। संक्रमित का नाम उस सूची में शामिल था।