{"_id":"5b58ae5d4f1c1b8f568b661f","slug":"51532538461-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निराकरण को अधीक्षण अभियंता से मिले यूनियन पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निराकरण को अधीक्षण अभियंता से मिले यूनियन पदाधिकारी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं के निराकरण के लिए अधीक्षण अभियंता से मिले
फरीदाबाद। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल सर्कल सचिव सन्तराम लांबा की अध्यक्षता में दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने की मांग की। चारों डिवीजनों के कर्मचारी नेताओं ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष बिजली कर्मियों के पेंडिंग कार्यों की समीक्षा के लिए भी बात की। कर्मचारी नेताओं ने अधीक्षण अभियंता को बताया कि डीएचबीवीएन एसई के अधिनस्थ आने वाले कुछ सब-डिवीजनों की इमारत जैसे कि ग्रेटर व ओल्ड डिवीजन सब-डिवीजन तिलपत, ईस्ट व बल्लभगढ़ डिवीजन की पाली, सिटी-2, सिटी-1 और एनआईटी डिवीजन की जवाहर कॉलोनी आदि के बिजली शिकायत केंद्र काफी जर्जर हालत में हैं। कभी भी इनसे कोई हादसा हो सकता है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी नेताओं ने प्रदर्शन भी किया। प्रतिनिधिमंडल में लेखराज चौधरी, जयभगवान अंतिल, कर्मबीर यादव, मदन गोपाल शर्मा, बलबीर कटारिया, बृजपाल तंवर आदि शामिल थे। ब्यूरो