फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सीएस फाडेंशन प्रोग्राम का परीक्षा परिणाम घोषित

सीएस फाडेंशन प्रोग्राम का परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 25 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सीएस फाडेंशन प्रोग्राम का परीक्षा परिणाम घोषित
ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं अंकिता
विज्ञापन

सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम का परीक्षा परिणाम घोषित

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम का परीक्षा परिणाम बुधवार सुबह घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम के साथ ही नंगला गुजरान पाली के एक घर में सीएस की तैयारी कर रही अंकिता जिला टॉपर बन गईं। पहले प्रयास में जिला टॉपर बनने वाली अंकिता ने ऑल इंडिया में 11वीं रैंक हासिल की है। सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली अंकिता पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। अंकिता ने न सिर्फ सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम में टॉप किया है, बल्कि चारों छोटे भाई-बहनों के लिए भी बेहतर मार्गदर्शन की नींव रखी है।
अंकिता ने कहा कि कॉनसेप्ट की अच्छी समझ के लिए वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती थी। जटिल लगने वाले कॉनसेप्ट के खास नोट्स बनाकर कई बार दोहराया। ऐसा करने से पहली बारी में ही सफलता की हद तक पहुंचने का साहस मिला।
विज्ञापन


बेटी पढ़ाओ नारे को किया चरितार्थ
पिता मानचंद ने कहा कि उनकी बेटी अंकिता ने बेटी पढ़ाओ नारे को चरितार्थ किया है। रावल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर चुकी अंकिता की दो छोटी बहनें भी अंकिता के ही कदमों निशा पर चलना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 फीसदी रहा जिले का परीक्षा परिणाम
जिले में कुल 145 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से करीब 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। राजकीय स्तर पर कोचिंग उपलब्ध करा रहे इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी सुमन अय्यर ने बताया कि जिले का 66 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed