{"_id":"5b571ea74f1c1bbd298b5bf7","slug":"51532436135-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू
Updated Tue, 24 Jul 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेमनगर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम शुरू
फरीदाबाद। प्रेमनगर सेक्टर-4 आर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता अमन गोयल ने किया। क्षेत्रीय पार्षद कुलबीर तेवतिया भी मौके पर मौजूद रहे। 15 लाख की लागत वाले इस कार्य का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह कार्य तेज रफ्तार से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुधार और सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं पर पहली बार किसी सरकार ने इतना काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में जितना काम फरीदाबाद विधानसभा में हुआ है, उतना पिछले 40 साल में कभी नहीं हुआ। इस मौके पर एनके गर्ग, महेश, सुदीश यादव, प्रेम नारायण, हंसराज, सलीन, सुगना और हरकेश प्रधान आदि रहे। ब्यूरो