{"_id":"59e0f6e94f1c1bec538b74ba","slug":"51507915497-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से दो दिन पहले चलेगी 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से दो दिन पहले चलेगी 20 अतिरिक्त बसें
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिवाली से दो दिन पहले
चलेगी 20 अतिरिक्त बसें
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज दिवाली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाएगा। रोडवेज की तरफ से आगरा, जयपुर एवं चडीगढ़ मार्ग पर बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को प्लानिंग की जाएगी। बसों के फेरे बढ़ाए जाने से रोडवेज की आय में भी इजाफा होगा।
रोडवेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के दिनों में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है। इस समय निजी वाहन चालक भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अतिरिक्त बस एवं फेरे चलाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। दरअसल, बल्लभगढ़ डिपो के पास 300 रोडवेज बस है। इनके अधिकतम फेरे के लिए चालक-परिचालक को निर्देशित कर दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय मार्गों पर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि दिवाली के दिनों में किसी भी यात्री को परेशान ना होना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है।