फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   470 registered for Khori Rehabilitation Scheme

खोरी पुनर्वास योजना के लिए 470 ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
470 registered for Khori Rehabilitation Scheme
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि लकड़पुर खोरी राजस्व क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। वहीं पुनर्वास योजना के तहत पंजीकरण का कार्य भी हुआ। अब तक 470 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके साथ ही विस्थापितों के रहने व खाने के लिए राधास्वामी सत्संग व्यास में प्रबंध हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इस दौरान लोगों से भी अपील की गई है कि वह अपना सामान व मलबा ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि लकड़पुर खोरी क्षेत्र के जिन निवासियों को पुनर्वास योजना में शामिल किया गया है, उनके लिए जो मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जो भी लोग योजना के पात्र पाए जाएंगे, उन्हें डबुआ व बापू नगर क्षेत्र में ईडब्लूएस फ्लैट उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शांतिपूर्ण ढंग से व स्वयं मकान खाली करके जाएगा उसे योजना के तहत फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed