{"_id":"5cc1b706bdec2214173a4a37","slug":"41556199174-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठों को मनाने के बाद अब प्रचार में कूदे अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठों को मनाने के बाद अब प्रचार में कूदे अवतार
विज्ञापन
अवतार भड़ाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने बृहस्पतिवार से अपने प्रचार की शुरुआत की। पहले दिन अपने ही पैतृक गांव अनंगपुर, शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर, एनएच-3, 2, 1 के अलावा सेक्टर-9, सेक्टर-22, सेक्टर-16, सेक्टर-10, हथीन, उटावड़ और पलवल आदि में बैठक की।
पहले महेंद्र प्रताप, फिर करण दलाल और यशपाल नागर को मनाने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने अनंगपुर गांव में बैठक की। पैतृक गांव अनंगपुर वासियों ने अवतार भड़ाना को विश्वास दिलाया कि वह पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर उनके पक्ष में प्रचार और प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनंगपुर का बेटा आज फिर से लोकसभा के लिए चुनावी रण में है, इसलिए अनंगपुर अब पूरी तरह से समर्पित होकर चुनावी अभियान में जुटेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कहा कि वह अनंगपुर की चिंता छोड़ पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें। अवतार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, छोटा, व्यापारी वर्ग, महिलाओं और युवाओं की आवाज को बुलंद तरीके से उठाया है। विकास ही उनका पहला मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन