{"_id":"5c3e1af4bdec22735f52d652","slug":"41547574004-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादर एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
फरीदाबाद। अमृतसर से सोमवार रात मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस का इंजन ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर ही फेल हो गया। काफी मशक्कत के बाद इंजन सही नहीं हुआ तो दिल्ली से दूसरा इंजन मंगाया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
दादर एक्सप्रेस सोमवार रात 10:37 बजे ओल्ड फरीदबाद स्टेशन पर के प्लेटफार्म चार पर रुकी। सिग्नल हरा होने पर लोको पायलट ने ट्रेन चलाई लेकिन इंजन ने जवाब दे दिया। लोको पायलट ने इसकी सूचना डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट संजय राघव को दी। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक केसी मीणा भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि इंजन फेल हो गया है। इसके बाद दिल्ली से नया इंजन मंगाया गया, रात 12:05 बजे ट्रेन पलवल की ओर रवाना हुई। इंजन खराब होने से यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो