{"_id":"5b58810a4f1c1b572f8b6719","slug":"41532526858-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट आज
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज
फरीदाबाद। स्नातक कर चुके विद्यार्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी होगी। विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होने से पहले मंगलवार तक संबंधित आवेदनकर्ताओं के दस्तावेज सत्यापित किए जा चुके हैं।
मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। दाखिले के लिए जारी मेरिट लिस्ट को महाविद्यालयों सहित उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर देखा जा सकता है। मेरिट लिस्ट में नामित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में जाकर ऑनलाइन चालान के माध्यम से फीस भरनी होगी। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए विशेष कमेटी बनाई गई है। जवाहर लाल राजकीय कॉलेज की प्रधानाचार्य ने कहा कि लगभग सभी राजकीय और निजी कॉलेजों में दाखिला कमेटी बनाई गई है। पहली मेरिट लिस्ट के जारी होने के साथ ही महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि देर शाम तक मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही जा रही है। ब्यूरो