{"_id":"5b572ace4f1c1b1e308b6a33","slug":"41532439246-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के भतीजे की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के भतीजे की सड़क हादसे में मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की सड़क हादसे में मौत
फरीदाबाद। एफसीआई के अनाज गोदाम के पास एक युवक को एक कैंटर ने कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया, मगर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। पब्लिक ने जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पार्षद बीर सिंह नैन का भतीजा हरबीर सेक्टर-21 ए में काम करता था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से काम पर जा रहा था। इस दौरान अनाज गोदाम के पास पीछे से आए एक कैंटर ने हरबीर की साइकिल में टक्कर मारी, जिससे हरबीर सड़क पर गिर गया और फिर कैंटर उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हरबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया, मगर लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डबुआ कॉलोनी चौकी पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लेकर हरबीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। पकड़े गए कैंटर चालक का नाम कृष्णपाल निवासी गौतमबुद्ध नगर है। वह सेक्टर-24 से स्पेयर पार्ट्स भरकर उन्हें गुरुग्राम ले जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरबीर के शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।