फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   थोड़ी सी बारिश बनी आफत, उमस और जलभराव ने बढ़ाई बेचैनी

थोड़ी सी बारिश बनी आफत, उमस और जलभराव ने बढ़ाई बेचैनी

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
थोड़ी सी बारिश बनी आफत, उमस और जलभराव ने बढ़ाई बेचैनी
फोटो
विज्ञापन


थोड़ी सी बरसात में राहत कम आफत ज्यादा
- उमस और जलभराव ने बढ़ाई बेचैनी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में शनिवार को हुई हल्की बारिश लोगों के लिए आफत साबित हुई। हल्की बारिश से जमीन से निकली तपिश ने गर्मी और उमस बढ़ा दी। जगह-जगह हुए जलभराव से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मानसून के मौसम में आधे से ज्यादा गुजर चुके अषाढ़ माह में शनिवार को शहर में हल्की बारिश हुई। शनिवार की सुबह शहर में बादल और बूंदाबांदी से शुरू हुई। चंद मिनट हुई बूंदाबांदी के बाद करीब साढ़े नौ बजे धूप निकल आई। धूप और उमस के कारण लोगों ने गर्मी महसूस की। दोपहर बाद करीब पौने दो बजे ग्रेटर फरीदाबाद और ओल्ड फरीदाबाद में बारिश शुुरू हुई। करीब बीस मिनट तेज होने के बाद बरसात रुक रुक कर होने लगी। इस दौरान एनआईटी क्षेत्र में करीब दस मिनट बारिश हुई। ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में शाम सवा छह बजे के आसपास तेज बारिश हुुई। बारिश से ओल्ड फरीदाबाद मार्केट और आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। ओल्ड फरीदाबाद से सेक्टर-28 रोड पर बने बड़े गड्ढों में पानी भरने से कई वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। एनआईटी क्षेत्र में ज्यादा बारिश नहीं हुई, हालांकि निगम की ओर से जल निकासी के इंतजाम भी कराए गए थे। इसलिए मुख्य सड़कों पर जलभराव नहीं दिखा। लोगों ने वीकेंड पर चाय-पकौड़ों के बीच बारिश का लुत्फ लिया। बारिश का मजा लेने के लिए युवा बाइकों पर भीगते हुए सड़क पर मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed