फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   41 more infected, 87 found healthy, one dead

41 और संक्रमित मिले, 87 स्वस्थ, एक की मौत

Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
41 more infected, 87 found healthy, one dead
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कुल 41 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। लगभग छह माह बाद मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या 50 से कम हुई है। इससे पहले जून की शुरुआत में रोज 50 से कम नए मरीज मिल रहे थे। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो जिले में अभी तक का सबसे अधिक रिकवरी रेट है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 87 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। एक संक्रमित की मौत हुई है। संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 399 तक पहुंच गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 45280 हो गई है। इसमें से 44389 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। जिले में उपचाराधीन मरीजों की 492 रह गई है। इनमें से केवल 115 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। इसमें 377 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 20 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें से चार वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अब यहां केवल प्रतिशत एक्टिव केस रह गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3548 नमूने लिए गए हैं। अभी 1330 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed