{"_id":"5debe2608ebc3e1ba715a62e","slug":"40-thausand-loot-in-money-transfer-center-faridabad-news-noi477837355","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी ट्रांसफर केंद्र से हथियार के बल पर 40 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनी ट्रांसफर केंद्र से हथियार के बल पर 40 हजार लूटे
विज्ञापन
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मनी ट्रांसफर केंद्र संचालक से नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार देर रात पिस्टल व चाकू की नोंक पर 40 हजार रुपये लूट लिए। संचालक के विरोध जताने पर आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखा कर काबू कर लिया। भागते समय आरोपी उनका मोबाइल फोन भी छीन कर ले, जिसे उन्होंने कुछ दूर जाकर फेंक दिया और फरार हो गए। मुजेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित विपुल अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-22 में रहते हैं। विपुल के अनुसार वह संजय कॉलोनी राजेंद्र चौक के पास वीके सोल्यूशन के नाम से मनी ट्रांसफर केंद्र चलाते हैं। वह रोज की तरह शुक्रवार रात को करीब पौने 11 बजे ऑफिस बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ऑफिस में दो नकाबपोश बदमाश आ धमके। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे पर मास्क पहन रखा था। दोनों बदमाशों ने पिस्टल व चाकू दिखा नकदी मांगी। विपुल ने उनका विरोध किया तो एक ने चाकू के बल पर उन्हें काबू कर लिया, जबकि दूसरे ने काउंटर में रखे करीब 40 हजार लूट लिए।
दोनों वहां से भागते समय उनका मोबाइल फोन भी ले गए, ताकि वह पुलिस को फोन न कर सके। हालांकि कुछ दूर जाकर बदमाशों ने फोन फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मुजेसर थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीमें भी पहुंच गई। मनी ट्रांसफर केंद्र में लगी सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।