फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 underpass will be made in faridabad gurugram road

वन्य जीवों के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बनाए जाएंगे चार अंडरपास

Sat, 25 Sep 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
4 underpass will be made in faridabad gurugram road
फरीदाबाद। अरावली पहाड़ी क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर चार अंडरपास बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही जहां-जहां पहले अंडरपास बने हैं, उनकी सफाई कराई जाएगी। इसके लिए वन्य जीव संरक्षण विभाग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम-फरीदाबाद अरावली पहाड़ी से होते हुए गुजरता है। कई किलोमीटर तक रोड के दोनों तरफ घनी हरियाली है। ग्वाल पहाड़ी, बंधवाड़ी व मांगर बनी के आसपास काफी संख्या में वन्य जीव रहते हैं। खासकर तेंदुओं की संख्या काफी अधिक है। रात के समय वन्य जीव अक्सर रोड पार करते हैं। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आई थी। वहीं गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर सफर करने वाले लोग भी कई बार मुख्यमंत्री से इस रोड पर अंडरपास बनाने की मांग कर चुके हैं। जिससे वन्य जीव सुरक्षित आवागमन कर सकें।
विज्ञापन

गुरुग्राम-फरीदाबाद सड़क पर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए अंडरपास बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी और सरकार को भेजा गया है। इसके साथ पुराने अंडरपास की सफाई करने के लिए कहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयदेव, निरीक्षक, वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed