{"_id":"60227b228ebc3e4a6500950a","slug":"322-aqi-records-in-faridabad-faridabad-news-noi564617846","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक बार फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, एक्यूआई 322 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक बार फिर बढ़ने लगा प्रदूषण, एक्यूआई 322 पहुंचा
विज्ञापन
322 AQI records in faridabad
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 दर्ज किया गया। हालांकि स्मॉग में कमी आई है। इससे लोगों को हल्की राहत मिली है।
जिले में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण के स्तर में उतार चढ़ाव जारी है। पहले प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब थोड़ा बढ़कर बहुत खराब की श्रेणी में गया है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 300 के आस-पास बना हुआ है, जो पहले 300 से नीचे पहुंच गया था। मंगलवार को भी फरीदाबाद का मौसम सुबह से ही साफ बना रहा। दिन के समय तेज धूप खिली रही और पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इससे प्रदूषित कण एक बार फिर इकट्ठा होने लगे हैं।
वहीं, बल्लभगढ़ की हवा इनकी अपेक्षा में कुछ साफ रही। यहां पर एक्यूआई 312 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. स्मिता कनोडिया ने बताया कि तेज धूप निकलने की वजह से स्मॉग में कमी आई है। इससे एक्यूआई में भी सुधार हुआ है।