फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राफेल डील मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी कांग्रेस : अशोक तंवर

राफेल डील मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी कांग्रेस : अशोक तंवर

Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी कांग्रेस : अशोक तंवर
राफेल डील मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी कांग्रेस : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राफेल डील मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि राफेल डील में केंद्र सरकार कुछ उद्योग घरानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के पटल पर इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर भाजपा सरकार के दोमुंहे चेहरे को उजागर किया है और कांग्रेस इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक पुरजोर तरीके से उठाएगी। डॉ. तंवर बुधवार को नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डॉ. तंवर ने कहा कि जनता को बताएंगे कि ईमानदार सरकार का दावा करने वाली भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। अशोक तंवर ने कहा कि गोपनियता का हवाला देकर जिस राफेल लड़ाकू विमान की कीमत बताने से सरकार इनकार कर रही थी, उसका खुलासा करते हुए फ्रांस सरकार ने कहा कि उन्होंने इस डील में कभी भी यह शर्त नहीं रखी कि वह इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने गुरुग्राम व पंचकूला में बनाए जाने वाले पार्टी मुख्यालय को बनाने के लिए करोड़ों रुपये की राशि कहां से आएगी, इसकी भी वह जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इस मौके पर जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा, राजकुमार तेवतिया, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सत्यवीर डागर, डा. राधा नरूला, ज्ञानचंद आहुजा, राकेश भड़ाना, सरदार परमजीत सिंह गुलाटी, नरेश गोदारा, धर्मदेव आर्य, अनीशपाल, नीरज गुप्ता, सुनील नागर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed