{"_id":"59e0f6eb4f1c1bd1538b74bb","slug":"31507915499-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रेन के आगे गिरने से बुजुर्ग का पैर कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रेन के आगे गिरने से बुजुर्ग का पैर कटा, मौत
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो ट्रेन के आगे गिरने से बुजुर्ग का पैर कटा, मौत
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार सुबह 7:30 आई ट्रेन के आगे संदिग्ध हालात में गिरने से 72 वर्षीय अजमेर सिंह का पैर कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ जवानों ने बुजुर्ग को ट्रैक से उठा कर फोर्टिस एस्कॉट्स अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह से दिल्ली से आने वाली मेट्रो ट्रेनें करीब दस मिनट तक बाधित रहीं। देर शाम उनकी मौत हो गई।
सेक्टर 31 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जय किशन ने बताया कि बुजुर्ग के कपड़ों से उनका एक पासपोर्ट साइज फोटो मिला जिस पर उनका नाम अजमेर सिंह लिखा था। इस फोटो को सेफ एंड सिक्योर फरीदाबाद, सहित कई वाट्सएप गु्रप पर डाला गया था। हादसे की सूचना पाकर अजमेर सिंह का बेटा हरकमल निवासी स्प्रिंगफील्ड थाने पहुंचा। हरकमल के मुताबिक पिता रोज सुबह टहलने के लिए घर से निकलते हैं वह मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन कैसे पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने घर में भी सबकुछ सामान्य होने की बात कही। इलाज के दौरान देर शाम उनकी सांसें थम गईं। पुलिस इसे आत्महत्या का प्रयास भी मान रही है। इंस्पेक्टर जय किशन ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अजमेर सिंह ट्रैक पर कैसे गिरे। वह ट्रेन के आगे कूदे थे या उनका पैर फिसला इसकी जांच करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। बयान लेने के लिए उनके होश मेें आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन देर शाम उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।