{"_id":"6526e25a9bc1d989df080611","slug":"28-dogs-got-registered-by-setting-up-a-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15154-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंप लगाकर 28 कुत्तों का करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंप लगाकर 28 कुत्तों का करवाया पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसायटी की आरडब्ल्यूए की ओर से कुत्तों के पंजीकरण के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 29 कुत्तों का पंजीकरण करवाया गया। इसके अलावा उनके द्वारा ऐनिमल पॉलिसी को बनाया गया। जिसको लेकर सोसायटी के लोगों से सुझाव मांग रहे है। सुझाव आने के बाद उस पॉलिसी को कॉनलाइजर से अनुमति लेने के बाद लागू किया जाएगा।
आरपीएस सवाना आरडब्ल्यूए के प्रधान जितेंद्र भल्ला, संयुक्त सचिव श्वेता सिंह, उपप्रधान शारदा ने बताया कि सोसायटी में करीब 46 कुत्ते है, जिसमें लावारिस कुत्ते भी शामिल है। उन सभी कुत्तों को 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाया है। इसके अलावा नगर निगम के साथ मिलकर उनके द्वारा पंजीकरण को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने 28 कुत्तों का पंजीकरण करवाया। डॉग लवर को लेकर एक ऐनिमल पॉलिसी को बनाया गया है। जिसमें उन्होंने फीडिंग प्वाइंट को भी शामिल किया गया। उन्होंने इस पॉलिसी को अनुमति के लिए भेजने से पहले सोसायटी के लोगों से सुझाव देने के लिए कहा है। जिसके चलते लोगों के सुझाव के आधार पर पुलिस में फेरबदल किया जाएगा। उसके बाद पॉलिसी को अनुमति के लिए कॉनलाइजर के पास भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद लागू कर दिया जाएगा।
पांच कुत्तों को भेजा एनजीओ के पास
जितेंद्र भल्ला ने बताया कि कुछ समय पहले एक बुजुर्ग पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उनकी आरडब्ल्यूए की ओर से एनजीओ को बुलाकर 5 लावारिस कुत्तों को उनके साथ भेज दिया गया ताकि भविष्य में वह कुत्ते किसी ओर को शिकार ना बन सकें।