{"_id":"6933281c9ad549547909c434","slug":"26-arrested-in-4-days-under-operation-hotspot-domination-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57250-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 4 दिन में 26 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 4 दिन में 26 गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने 180 ठिकानों पर की छापेमारी, अवैध हथियार भी बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने थाना स्तर पर 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन आरंभ किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 4 दिनों में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत शहर के 180 हॉटस्पॉट ठिकानों पर छापेमारी की है, इस दौरान 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 देसी कट्टे, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 2.885 किलोग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 8 बोतल अंग्रेजी शराब, 23 बोतल देशी शराब व जुआ के 3770 रुपये बरामद किए हैं।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है। थाना तिगांव की पुलिस टीम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और भोजन भी कराया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध-नियंत्रण को लेकर पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों पर सख्ती और आमजन की सुरक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।