फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 year old man killed his girlfriend

प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने भी जान दी

Tue, 16 Feb 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
25 year old man killed his girlfriend
फरीदाबाद। एनआईटी दो स्थित खोखा कॉलोनी के एक मकान से मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक युवक व युवती का शव लहूलुहान हालत में बरामद हुए। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस को कमरे से दो कट्टे व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। युवक राहुल मूलरूप से मथुरा का रहने वाला था। युवती प्रिया फरीदाबाद की पर्वतिया कॉलोनी की निवासी थी। मकान मालिक मनीष ने बताया कि दोनों ने करीब पांच महीने पहले उनके यहां पर कमरा किराए पर लिया था। मृतक राहुल (25) ने बताया था कि प्रिया (23) से उसकी सगाई हो चुकी है और जल्द ही वो दोनों शादी करने वाले हैं। मनीष ने रेंट एग्रीमेंट तैयार करवाया, मगर उस पर केवल राहुल ने ही अपना फोटो लगवाया था। आशंका जताई जा रही है कि प्रिया की हत्या के बाद राहुल ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

मनीष के मुताबिक प्रिया रोजाना सुबह करीब आठ बजे राहुल के पास आ जाती थी। उसके बाद दोनों ड्यूटी पर चले जाते। प्रिया रात को को भी अपने घर जाती थी। प्रिया की मां रेखा ने पुलिस को बताया कि प्रिया रात करीब आठ बजे तक अपने घर पंहुच जाती थी, लेकिन सोमवार को वह नही पंहुची। प्रिया की मां ने पर्वतिया कालोनी पुलिस चौकी में प्रिया की गुमशुदगी दर्ज कराई और राहुल पर शक जाहिर किया। चौकी से एएसआई अमर सिंह मोबाइल की लोकेशन लेकर मंगलवार सुबह खोखा कालोनी पंहुचा और राहुल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब ना मिलने पर पुलिस ने जोर से धकेलकर दरवाजा खोल दिया। फर्श पर दोनों के शव पड़े हुए थे। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन

अमर सिंह ने मामले की सूचना एनआईटी दो चौकी में दी। चौकी प्रभारी धर्मवीर मौके पर पंहुचे और शव को कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि उन्हें मौके से दो कट्टे व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एक कारतूस युवती के सिर से आरपार हो गया। मरने से पहले राहुल ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था। इससे आशंका है कि राहुल ने प्रिया की हत्या के बाद खुद को गोली मारी। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर लगता है कि दोनों ने एक दूसरे के सामने खड़े होकर गोली चलाई होगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जबकि युवती के परिजन मौके पर ही आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed