फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2027 defet infection, 429 new case

2027 ने संक्रमण को दी मात, 429 नए मामले

Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
2027 defet infection, 429 new case
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से 10 लोगों के मरने की पुष्टि की। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 429 नए मरीज मिले हैं। करीब 35 दिन बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 500 से कम रहा। बड़ी राहत की बात यह है कि 2027 लोग महामारी को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 हजार 357 हो गई है। इनमें से 90 हजार 603 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी तक 656 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब केवल 5098 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 1598 अस्पताल में भर्ती हैं, शेष 3500 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 782 मरीज फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 84 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन

स्वस्थ होने की दर 94 प्रतिशत
कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 8029 नए सैंपल लिए गए। 829 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। यहां पर सैंपलिंग का मौजूदा पॉजिटिव रेट 5.3 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 7 लाख 86 हजार 790 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ रामभगत, कोविड नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed