फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लोकसभा आम चुनाव-2019: धन से प्रभावित किया जा रहा मतदाता तो टोल फ्री नंबर पर दे सूचना

लोकसभा आम चुनाव-2019: धन से प्रभावित किया जा रहा मतदाता तो टोल फ्री नंबर पर दे सूचना

Wed, 03 Apr 2019 10:58 AM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा आम चुनाव-2019: धन से प्रभावित किया जा रहा मतदाता तो टोल फ्री नंबर पर दे सूचना
भारत निर्वाचन आयोग

फरीदाबाद। चुनाव या मतदाता को प्रभावित करने के धन का प्रयोग किया जाता है तो अवैध धन के संबंध में टोल फ्री नंबर 18001804815 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) राजीव रंजन ने मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। वे वीसी के माध्यम से लोकसभा चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


सीईओ राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग पूर्णत: निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए हर प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए समुचित तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में टोल फ्री नंबर 1950 स्थापित करवाने के साथ-साथ सूचनाओं व जानकारियों के लिए लैंडलाइन नंबर, ई-मेल आईडी, सी विजिल एप पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही अब टोल फ्री नंबर 1800-180-4815 स्थापित किया गया है। यह नंबर 24 घंटे लगातार काम करेगा। इस नंबर पर फोन करके कोई भी नागरिक चुनाव में अवैध रूप से इधर-उधर किए जा रहे धन के संबंध में सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हो वे उसका पूरा विवरण नामांकन पत्र के साथ अवश्य देंगे। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान कम से कम तीन बार इसे आमजन में सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिलों में अवैध रूप से संग्रहित की जा रही शराब को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जाएं। शिफ्टों में ड्यूटी लगाकर अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी आबकारी अधिकारियों के माध्यम से शराब ठेकों में वर्तमान और गत वर्ष के स्टॉक की जानकारी लेकर इनका तुलनात्मक अध्ययन करें। यदि कहीं विसंगतियां नजर आती हैं तो जरूरी कार्रवाई करें।


सीईओ ने कहा कि इस बार चुनाव में ईडीएमएस भी विकसित किया गया है। सभी सेक्टर ऑफिसर्स और मतदान प्रक्रिया से जुड़े तमाम अधिकारियों-कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन व रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। वीडियो कांन्फेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह, सीटीएम बलीना, एसडीएम सतबीर सिंह, त्रिलोकचंद, भारत भूषण गोगिया, डीआरओ डा. नरेश कुमार, चुनाव तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed