फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रंजिशन हुई थी महिला की हत्या

रंजिशन हुई थी महिला की हत्या, बहन के बेटे पर है शक

Wed, 03 Apr 2019 10:53 AM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन हुई थी महिला की हत्या
1

फरीदाबाद। थाना भूपानी क्षेत्र अंतर्गत नई भूपानी में रंजिश के कारण महिला की चाकू से गोदकर हत्या व उसकी बेटी जानलेवा हमला किया गया था। घटना वाले दिन ही पुलिस ने मृतका की बहन के बेटे को मौके से संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया था। होश में आने के बाद मृतका की बेटी भी अपने मौसी के लड़के की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी दिखा सकती है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव पटौल, कन्नौज, उत्तर प्रदेश निवासी शीशपाल शर्मा जयपुर में नौकरी करते हैं। उनका बेटा आलोक काल्पी में शास्त्री की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में घर में उनकी पत्नी सुनीता (45) और बेटी श्वेता (20) अकेले रहते थे। 28 मार्च को आधी रात के बाद घर में घुसे बदमाशों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


घटना में सुनीता शर्मा की मौत हो गई थी, जबकि उनकी बेटी श्वेता गंभीर रूप से घायल थी। श्वेता का सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर संदिग्ध हालत में घूम रहे श्वेता की मौसी के बेटे राजू को हिरासत में लिया था। राजू के कपड़े खून से सने हुए थे और हाथ में चाकू से कटने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान राजू ने पुलिस को बताया था कि वह रात को डेढ़ बजे यहां आया था। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुस कर हमला कर दिया था। इस पर वह दीवार फांद कर मौके से भाग गया था। होश में आने के बाद भूपानी थाना पुलिस ने श्वेता के बयान लिए तो उसने भी मौसी के लड़के का नाम लिया।


एसीपी बीपीटीपी रतनदीप बाली ने बताया कि मौके पर किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं हुई है। इसलिए वारदात में किसी और के शामिल होने की संभावना बहुत कम है। भूपानी थाना प्रभारी निरीक्षक अब्दुल शहीद का कहना है कि राजू ने रंजिशन हत्या की है। अभी उससे पूछताछ जारी है। बार-बार उसके बयान बदलने से भी मामला पहले दिन से ही संदिग्ध लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed