फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सता संग्राम: परिवर्तन यात्रा के बाद अब टिकट का इंतजार

सता संग्राम: परिवर्तन यात्रा के बाद अब टिकट का इंतजार

Tue, 02 Apr 2019 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
सता संग्राम: परिवर्तन यात्रा के बाद अब टिकट का इंतजार
सत्ता संग्राम : परिवर्तन यात्रा के बाद अब टिकट का इंतजार
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन बस यात्रा का समापन होने के साथ ही एक बार फिर से कांग्रेसियों में टिकट के लिए होड़ मच गई है। सत्ता परिवर्तन बस यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के सामने स्थानीय नेताओं ने अपनी दावेदारी साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सूरजकुंड से लेकर फरीदाबाद के बॉर्डर तक इन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक से बढ़कर एक सम्मान कार्यक्रम और जनसभाओं का आयोजन किया। सभी सभाओं में कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ी। ऐसे में सभी इन सभाओं का आयोजन कराने वाले पदाधिकारी अब खुद को फरीदाबाद सीट से कांग्रेस का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी में इस बार सबसे ज्यादा टिकट के लिए मारामारी है। कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता टिकट पाने की जुगत में हैं। मौजूदा विधायक से लेकर पूर्व मंत्री तक दावे ठोंक रहे हैं। टिकट के लिए दावेदारी ठोंक रहे ज्यादातर नेता जाट और गुर्जर जाति से हैं। वैसे भी फरीदाबाद को गुर्जर-जाट बहुल्य लोकसभा सीट माना जाता है।
विज्ञापन


परिवर्तन बस यात्रा के बाद से कांग्रेसियों में जोश
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे तीन राज्यों में परचम लहराने से कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है। रविवार को शहर में जब कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा पहुंची तो कांग्रेसियों में नया जोश देखने को मिला। सूरजकुंड से लेकर बॉर्डर तक यात्रा में जबरदस्त भीड़ रही। सेक्टर-16 की अनाजमंडी, तिगांव अनाजमंडी और फिर बल्लभगढ़ अनाजमंडी में आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ मौजूद थी। सूरजकुंड रोड पर जहां महेंद्र प्रताप और उनके समर्थकों ने बस यात्रा का स्वागत किया था, वहीं अवतार सिंह भड़ाना ने अपने सेक्टर-19 स्थित ऑफिस पर जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था। उधर टिकट पर ही दावा ठोंक रहे तिगांव से मौजूदा विधायक ललित नागर द्वारा अनाजमंडी में एकत्र भीड़ से भी कांग्रेसी नेता विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद बेहद खुश नजर आए थे। बल्लभगढ़ में पूर्व विधायक शारदा राठौर की भीड़ देख नेताओं ने उनकी खुले कंठ से प्रशंसा की थी। पलवल विधायक करण दलाल की जनसभा में भी जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट के यह हैं दावेदार:
इनमें मुख्य रूप से पलवल विधायक करण दलाल, तिगांव विधायक ललित नागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप, हाल ही में भाजपा छोड़कर आए अवतार सिंह भड़ाना, राजा नाहर सिंह के वंशज राजकुमार तेवतियां शामिल हैं।

‘कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा का फरीदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया था। तिगांव मंडी में उमड़ी भीड़ को देखकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी खुश हैं। टिकट किसे मिलेगा यह पार्टी को तय करना है। इस सप्ताह टिकट पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।’ - ललित नागर, तिगांव विधायक


‘परिवर्तन बस यात्रा में उमड़ी भीड़ ने जता दिया है कि जनता अब भाजपा मुक्त देश चाहती है। कांग्रेस पर जनता ने हमेशा भरोसा जताया है। हम सभी पार्टी के नुमाइंदे हैं। पार्टी हाईकमान जिसे इशारा करेंगे, वहीं चुनाव लड़ेगा। बाकी अन्य सभी उसका साथ देंगे।’ - करण दलाल, पलवल विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed